फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flood washed away embankment worth Rs 9 crores, causing pain worth Rs 100 crores

Pilibhit News: बाढ़ में बहा नौ करोड़ का तटबंध, दे गया सौ करोड़ का दर्द

Fri, 12 Jul 2024 06:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Flood washed away embankment worth Rs 9 crores, causing pain worth Rs 100 crores
गांव चंदिया हजारा के समीप क्षेत्र को बाढ़ और कटान से बचाने को बनाई गई ठोकर पहली बाढ़ में हुई क्
पूरनपुर। शारदा नदी में आने वाली बाढ़ से खेतिहर जमीन और आबादी को बचाने के लिए नौ करोड़ की लागत से बनाया गया तटबंध पहली बाढ़ में ही चार जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से कई गांवों में फसलें नष्ट हो गईं। गांवों में पानी भरने से अनाज, कपड़े खराब हो गए। बड़ी आबादी पिछले चार दिनों से संकट झेल रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नौ करोड़ की लागत से बनने वाले इस तटबंध का निर्माण अगर सही से किया गया होता तो हमें 100 करोड़ का दर्द नहीं मिलता। वहीं, 9.98 करोड़ रुपये की लागत से नदी के चेनेलाइजेशन का काम भी बाढ़ से पहले पूरा नहीं हो सका। इसको लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन


शारदा नदी की बाढ़ से चंदिया हजारा, राहुलनगर मजदूर बस्ती, कॉलोनी नंबर छह सहित आसपास के अन्य गांवों को बचाने के लिए नौ करोड़ रुपये की लागत से तटबंध बनाने का काम शुरू किया गया था। नदी के चेनेलाइजेशन के लिए भी 9.98 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू हुआ। तटबंध निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी मगर, सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेनेलाइजेशन भी समय पर नहीं हो पाया। यही वजह है कि पहली ही बाढ़ में तटबंध चार जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। परिणामस्वरूप चंदिया हजारा और आसपास के गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। इसको लेकर लोगों में गुस्सा है। बाढ़ खंड के एसडीओ डीएन शुक्ला का कहना है कि पानी के ओवरफ्लो की वजह से तटबंध को नुकसान पहुंचा है। इसकी जल्द ही मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed