{"_id":"65ce8f5ccd7a4c6a540122c6","slug":"five-officers-found-missing-in-vikas-bhawan-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-112108-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विकास भवन में पांच अधिकारी नदारद मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विकास भवन में पांच अधिकारी नदारद मिले
Fri, 16 Feb 2024 03:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन स्थित कार्यालयो का निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह । स्रोत - सूचना विभाग
पीलीभीत। डीएम संजय कुमार सिंह बृहस्पतिवार की सुबह 10.05 पांच बजे विकास भवन पहुंच गए। उन्हें वहां पांच अधिकारी गायब मिले। कई कर्मचारी भी तब तक दफ्तर नहीं आए थे। डीएम ने कार्यालयों की पड़ताल के बाद अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश सीडीओ को दिया है।
विकास भवन में डीएम को सीडीओ ही कार्यालय में मौजूद मिले। प्रथम तल पर कार्यालय में समाज कल्याण अधिकारी नदारद थे। जिला दिव्यांगजन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला कृषि अधिकारी भी अपने ऑफिस में नहीं मिले। जानकारी लगते ही अन्य अधिकारी और कर्मचारी आने लगे। इसके बाद डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ललौरीखेड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति व स्टाॅक रजिस्टर, दैनिक पंजिका व अन्य अभिलेख देखे। विद्यालय में समस्त शिक्षक मौजूद मिले। विद्यालय में पंजीकृत बालिकाओं की संख्या जानी व कंप्यूटर लैब और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली।
ग्राम पंचायत सैजना मुस्तकिल में निर्मित पाइप पेयजल योजना का जायजा लिया। जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता मनीष गंगवार, सहायक अभियंता मनोज कुमार व मो. शफीक और कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक के साथ ग्रामवासी मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि योजना से 4646 मीटर पाइप लाइन, बोरिंग व 303 गृह संयोजन का कार्य पूर्ण करा लिया गया है।