{"_id":"6668abf895e83764b702b2c7","slug":"five-new-sub-health-centers-will-be-opened-in-bisalpur-area-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-117750-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर क्षेत्र में खोले जाएंगे पांच नए उप स्वास्थ्य केंंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर क्षेत्र में खोले जाएंगे पांच नए उप स्वास्थ्य केंंद्र
विज्ञापन
बीसलपुर। शासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में पांच नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की अनुमति दे दी है।
स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि स्थानीय स्तर से सीएमओ के माध्यम से शासन को पत्र भेजकर स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में पांच नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग की गई थी। भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार रोहनिया, बरसिया, मुसेली, महादेवा और रिछोला सबल आदि गांवों में उप स्वास्थ्य खोले जाने थे।
इस बीच कई स्मरण पत्र भी भेजे गए। शासन ने अब कही जाकर इन गांवों में नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की अनुमति दी है। अधीक्षक ने बताया कि बहुत जल्द सारी औपचारिकताएं पूरी कर इन गांवों में किराये के भवनों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोल दिए जाएंगे और उन पर एएनएम की नियुक्ति कर दी जाएगी।
आगे चलकर इन गांवों में ग्राम पंचायत से मुफ्त में जमीन प्राप्त कर उसपर उप स्वास्थ्य केंद्रों के विभागीय भवन बनवाए जाएंगे। इन गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खुल जाने से क्षेत्रीय जनता बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने-जाने के झमेले से बच जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि पहली जुलाई से इन गांवों में उप स्वास्थ्य केंंद्र संचालित हो जाएंगे। इन पांच नए उप स्वास्थ्य केंंद्रों को मिलाकर इस ब्लॉक क्षेत्र में अब कुल 33 उप स्वास्थ्य केंद्र हो जाएंगे। 28 गांवों में पहले से ही उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं।