फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   First harassed for dowry, now husband married second time

Pilibhit News: पहले दहेज को लेकर किया प्रताड़ित, अब पति ने की दूसरी शादी

Tue, 16 Jul 2024 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 16 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
First harassed for dowry, now husband married second time
पीलीभीत/जहानाबाद। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर तीन साल से मायके में रह रही एक विवाहिता ने पति के दूसरी शादी करने की जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जहानाबाद क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी महिला सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी नूरपुर गांव व हाल निवासी खजुरिया घाट इज्जतनगर बरेली के एक युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि पिता ने शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराली इससे खुश नहीं थे। उन्होंने दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की। विवाहिता का आरोप है कि ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। देवर और ससुर अश्लील हरकतें करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने तीन साल पहले विवाहिता को घर से निकाल दिया। तीन लाख रुपये लाए बिना घर पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। तीन साल से पीड़िता मायके में रह रही है। अब पति की दूसरी शादी की सूचना मिलने पर उसने मजबूर होकर जहानाबाद पुलिस को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed