{"_id":"666b44b528b54bd67003b6a4","slug":"first-elections-on-development-now-monsoon-is-a-hindrance-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117850-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विकास पर पहले चुनाव... अब मानसून की बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विकास पर पहले चुनाव... अब मानसून की बाधा
विज्ञापन
जर्जर पूरनपुर नगर का बंडा रोड । संवाद
पीलीभीत-पूरनपुर। पहले लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्य अटके रहे, अब जब आचार संहिता हटी तो मानसून के बादल छा गए हैं। 15 जून से मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में निर्माण कैसे पूरे होंगे यह सवाल सबके सामने है।
पूरनपुर के बंडा मार्ग पर पकड़िया चौराहा से असम हाईवे के बंडा चौराहा तक खस्ताहाल सड़क के कारण अब तक लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण तीन करोड़ से बनने वाली सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका था। अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद इसी माह सड़क का निर्माण शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हुआ तो मानसून के चलते निर्माण पूरा होने में संदेह जताया जा रहा है।
नगर के पकड़िया चौराहा से असम हाईवे के बंडा चौराहा तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करीब आठ-नौ साल पहले कराया गया था। बाद में इस सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए। लोगों को आने-जाने में दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन
कई बार मरम्मत भी कराई गई, लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधर सकी। इसके बाद सड़क का दोबारा निर्माण कराने के लिए शासन से मांग की गई, जिस पर तीन करोड़ रुपये मंजूर हुए, लेकिन आचार संहिता लग जाने के कारण टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी सड़क का निर्माण लटका रहा। अब जबकि आचार संहिता खत्म हो गई है, इसी माह सड़क निर्माण शुरू हो जाने की उम्मीद बढ़ गई है लेकिन मानसून की संभावना के चलते एक बार फिर लोग परेशान हैं कि निर्माण कैसे पूरा होगा
-- -
बंडा मार्ग कई महीनों से जर्जर है। जगह-जगह गड्ढे होने से बाइक सवारों को आवागमन में काफी असुविधा होती है। सड़क का निर्माण होने से काफी राहत मिलेगी लेकिन बारिश के कारण काम शुरू होने में अब भी शंका है।
- संजीव वर्मा, साहूकारा
--
सड़क पर गड्ढों से आवागमन असुविधा होती है। सड़क का निर्माण होने से यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी लेकिन बारिश के चलते काम शुरू होने में संदेह है।
- कमल मोहन पांडेय, अशोक काॅलोनी
-
250 से 300 दुकानदार हैं परेशान
बारिश के दौरान सड़क में गड्ढों में पानी भर जाता है। इस संबंध में कई बार विभाग से शिकायत की गई लेकिन कोई नतीजा निकला। इस सड़क पर 250 से 300 दुकानें हैं। बारिश फिर सिर पर है, विभाग निर्माण शुरू होने की बात कर रहा है, पर ऐसा होता लग नहीं रहा है।
-
आचार संहिता के कारण सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका था। अब इसी माह कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-एसपी गौतम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
000
चुनौती बना 55 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण
पीलीभीत। जिले में पहले आचार संहिता के कारण 55 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण चुनौती बना रहा। मनरेगा में बजट नहीं आया। अब जबकि आचार संहिता हटने के बाद बजट आने की उम्मीद जगी है तो सिर पर मानसून के बादल छाने लगे हैं। ऐसे में इन भवनों का निर्माण कैसे होगा सवाल बना हुआ है। बता दें कि अगस्त माह में इन भवन को जिला पूर्ति विभाग को हैंडओवर किया जाना है पर फिलहाल ऐसा होता लग नहीं रहा है। संवाद
0000
कार्य अवधि में पूरा नहीं हो गोआश्रय स्थल का निर्माण, अब बारिश डालेगी खलल
पीलीभीत। पशुओं की बेहतर देखरेख के लिए जनपद के अधिकतर ब्लाॅकों के गांवों में गोआश्रय स्थल को मंजूरी मिली है। निर्माण कार्य मार्च तक पूरे होने थे, लेकिन आचार संहिता लग जाने से ऐसा नहीं हो सका। अब जबकि आचार संहिता हट गई है तो बारिश के कारण कार्य पूरा होने में संदेह जाता जा रहा है। पूरनपुर के गांव हरसिंहपुर को ही लें। यहां कान्हा गोआश्रय स्थल का निर्माण 31 मार्च तक पूरा किया जाना था। 1.60 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हुआ लेकिन आचार संहिता के कारण रुका काम अब बारिश के चलते पूरा होता नहीं दिख रहा है। संवाद