फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Firecracker shops set up in college premises, Principal raised objection

Pilibhit News: कॉलेज परिसर में लगीं पटाखों की दुकानें, प्रधानाचार्य ने लगाई आपत्ति

Sat, 11 Nov 2023 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Firecracker shops set up in college premises, Principal raised objection
अमरिया मे कॉलेज में लगी आतिशबाजी की दुकाने ।
पीलीभीत। शैक्षणिक संस्थानों में पटाखों की दुकानें लगाना प्रतिबंधित है, बावजूद इसके अमरिया के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में एसडीएम ने दुकानें लगवा दीं। कॉलेज की प्रधानाचार्य ने इसका विरोध भी किया, बावजूद उनकी एक न सुनी गई। प्रधानाचार्य ने मामले में डीएम और डीआईओएस को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखों की काफी डिमांड रहती है। जिला प्रशासन की अनुमति के बाद तय स्थान पर पटाखों की लगवाई जाती हैं। पीलीभीत के अलावा पूरनपुर, बीसलपुर, बरखेड़ा में दुकानें सज चुकी हैं। अमरिया के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं, जिसका वहां के प्रधानाचार्य मो. उस्मान ने विरोध किया। उन्होंने डीएम के साथ ही विभागीय अफसरों को पत्र लिखकर विरोध जताया, लेकिन अफसरों ने यह कहते हुए मामला टाल दिया कि यहां पर हर वर्ष दुकानें लगती हैं।
विज्ञापन


रोडवेज के पास अवैध तरीके से लगी पटाखें की दुकान
पीलीभीत रामलीला मैदान में दुकानें लगाए जाने की अनुमति जिला प्रशासन ने दी है, बावजूद इसके रोडवेज के पास पटाखे की दुकान सजा दी गईं हैं। पिछले तीन दिन से खुलेआम अवैध तरीके से वहां पर पटाखों की बिक्री की जा रही है, लेकिन अफसरों ने संज्ञान नहीं लिया। लोगों का कहना है कि रोडवेज बस स्टाफ होने की वजह से वहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार कॉलेज परिसर में पटाखों की दुकानें नहीं लगाई जानी चाहिए, लेकिन यहां लगा दी गईं हैं। डीएम, एसडीएम और डीआईओएस को पत्र लिखा गया है। -मोहम्मद उस्मान, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया


अमरिया के राजकीय कॉलेज मैदान में हर वर्ष पटाखों की दुकानें लगती है। इसी वजह से इस बार भी दुकानें लगाए जाने की अनुमति दी गई है।इसमें कोई नई परंपरा जैसी बात नहीं है। -अजीत प्रताप सिंह, एसडीएम अमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed