फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fire on wheat crop

आग से सात किसानों का 46 बीघा गेहूं जला

Wed, 07 Apr 2021 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
fire on wheat crop
अमरिया क्षेत्र में खेतों में खड़ी फसल में लगी आग। - फोटो : PILIBHIT
अमरिया। धुंधरी गांव में गेेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर बमुश्किल आग पर काबू किया। हादसे में सात किसानों की फसल का नुकसान हुआ। राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

हादसा तहसील क्षेत्र के गांव धुंधरी में बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। गांव के ही रहने वचाले बाबूराम के खेत में अचानक आग लग गई। हवा चलने से कुछ ही देर में आसपास के खेतों में खड़ी फसल को भी आग ने चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण जमा हुए। फिर एकजुट होकर बमुश्किल आग पर काबू किया। इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। फिर राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। ग्रामीण बाबूराम, गया प्रकाश, विनोद कुमार ने छह-छह बीघा, रूपलाल ने 12 बीघा, चंद्रकली ने 10 बीघा, नोनीराम, रामप्रसाद ने तीन-तीन बीघा में खड़ी फसल को नुकसान बताया। राजस्व टीम ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना पर एकत्र हुई भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना पर एकत्र हुई भीड़।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed