{"_id":"626ae39972c03f3388710e36","slug":"fire-extinguishers-not-found-in-school-vehicles-pilibhit-news-bly4830775197","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वाहनों में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वाहनों में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र
विज्ञापन
पीलीभीत। नौनिहालों की जिंदगी महफूज रखने के लिए गुरुवार को एआरटीओ ने शहर के सभी स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया। इसमें कुछ वाहनों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। जबकि कई वाहनों में विंडो मानक के अनुसार नहीं थे। कई वाहनों की फिटनेस सही नहीं थी। एआरटीओ ने मिली कमियों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
परिवहन विभाग की ओर से मंडी समिति परिसर में गुरुवार को शहर के सभी स्कूलों से वाहन बुलाए गए थे। इससे करीब 60 वाहन मंडी पहुंचे। एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय, एआरटीओ प्रशासन वीरेंद्र सिंह ने अपनी मौजूदगी में आरआई हरिओम से सभी वाहनों का निरीक्षण कराया। स्कूल वाहनों में विंडो ग्रिल मानक के अनुरूप लगी हुई मिली मगर ग्रिल और खिड़की के बीच में जगह ज्यादा पाई गई।
इस गैप से बच्चे अपना सिर निकाल सकते हैं। इसलिए पूरी खिड़की की लंबाई में उन्हें ग्रिल लगाने के लिए निर्देश दिए गए। मानक के अनुरूप चार वाहनों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। जिन्हें तत्काल लगवाने के निर्देश दिए। एक स्कूल वाहन के फिटनेस प्रमाणपत्र की अवधि पूरी हो चुकी थी, उसका चालान कर दिया गया। निरीक्षण के अफसरों के अलावा टीएसआई अख्तर अली के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।