फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire breaks out in gas pipe from candle flame two sisters escape through window to save their lives

पीलीभीत: मोमबत्ती की लौ से गैस पाइप में लगी आग, घर का सामान राख, खिड़की से निकलकर दो बहनों ने बचाई जान

Wed, 09 Sep 2026 05:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 09 Sep 2026 05:55 PM IST
सार

पीलीभीत जिले के कनाकोर गांव में मंगलवार रात खाना बनाते समय गैस चूल्हे के पाइप में मोमबत्ती की लौ लगने से आग लग गई। आग तेजी से फैली और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घर में मौजूद दो बहनों ने खिड़की से निकलकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Fire breaks out in gas pipe from candle flame two sisters escape through window to save their lives
पीड़ित परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव कनाकोर में मंगलवार रात खाना बनाते समय गैस चूल्हे के पाइप में मोमबत्ती की लौ लगने से अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में मौजूद दो सगी बहनों ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दोनों ने पड़ोसी मकान की ओर खुलने वाली छोटी खिड़की से निकलकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा नकदी समेत लगभग समस्त घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।

विज्ञापन


कनाकोर निवासी हुसैन बक्श मंगलवार को अपनी पत्नी सोनी के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने पूरनपुर गए थे। घर पर उनकी पुत्रियां निशा और आशना अकेली थीं। रात करीब नौ बजे दोनों बहनें मकान के बरामदे में खाना बना रही थीं। इसी दौरान बिजली चली गई। अंधेरा होने पर दोनों ने रोशनी के लिए मोमबत्ती जलाई। मोमबत्ती की लौ पास में रखे गैस चूल्हे के पाइप तक पहुंच गई। पाइप में आग लगते ही लपटें तेजी से उठने लगीं। दोनों बहनें कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। 

विज्ञापन

गृहस्थी का सामान जलकर राख 
उन्होंने शोर मचाते हुए बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन मुख्य दरवाजा नहीं खुल सका। ऐसे में दोनों ने पड़ोसी मकान की तरफ खुलने वाली छोटी खिड़की से निकलकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखी नकदी, कपड़े, फ्रिज, कूलर, बिस्तर, अनाज समेत अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग से मकान की छत और दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है।

उजड़ा घर देखकर बदहवास हुई महिला
बुधवार दोपहर हुसैन बक्श और उनकी पत्नी सोनी घर पहुंचे। घर की हालत देखकर सोनी बदहवास हो गईं और कुछ देर बाद वहीं गिर पड़ीं। परिवार के सामने अब रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed