{"_id":"6a739a412295ab68dd0446dd","slug":"feet-raced-the-message-of-a-healthy-india-resonated-and-ashish-ashok-emerged-as-the-winner-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-165906-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दौड़े कदम, गूंजा स्वस्थ भारत का संदेश, आशीष अशोक रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दौड़े कदम, गूंजा स्वस्थ भारत का संदेश, आशीष अशोक रहे विजेता
विज्ञापन
एसएसबी की पांच किमी मैराथन में शामिल ग्रामीण। स्रोत- एसएसबी
एसएसबी की पांच किमी मैराथन में जवानों के साथ ग्रामीणों और बच्चों ने लिया हिस्सा
पीलीभीत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से 49वीं वाहिनी के कार्यक्षेत्र नागोरिया कट में बुधवार को पांच किलोमीटर लघु मैराथन का आयोजन किया गया। दौड़ में जवानों के साथ ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर स्वस्थ भारत का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में कुल 121 प्रतिभागियों ने अपनी दौड़ क्षमता का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में 49वीं वाहिनी की ''ई'' समवाय के आरक्षी जादव आशीष अशोक ने सबसे तेज दौड़ लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। ग्राम रामनगरा निवासी शिव राजभर दूसरे और आरक्षी अशोक केएस तीसरे स्थान पर रहे।
मैराथन का शुभारंभ क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी पीलीभीत के उप महानिरीक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में 49वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी सहित एसएसबी के अधिकारी, जवान, ग्राम प्रधान, स्थानीय नागरिक और विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
समापन अवसर पर उप महानिरीक्षक अनिल कुमार ने विजेता प्रतिभागियों सहित कुल 47 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल और फिटनेस से जुड़े आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की भावना को मजबूत करते हैं। संवाद