फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father filed kidnapping report, daughter said- will stay with boyfriend

Pilibhit News: पिता ने कराई अपहरण की रिपोर्ट, पुत्री बोली- प्रेमी के साथ रहूंगी

Sat, 03 Feb 2024 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Father filed kidnapping report, daughter said- will stay with boyfriend
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 27 जनवरी को कथित रूप से अपहृत युवती ने शुक्रवार की शाम कोतवाली पहुंचकर कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह अपने प्रेमी के साथ खुद गई थी।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के एक गांव के एक ग्रामीण ने 28 जनवरी को पुलिस में अपनी 19 वर्षीय पुत्री का अपहरण करने, अपहरणकर्ताओं द्वारा गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार घटना 27 जनवरी को देर रात की थी। रिपोर्ट में विष्णु, धर्मेंद्र, राजेश, राजीव, राज किरण, पवन, नेमचंद, रामपाल और राम बेटी को नामजद किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस आरोपियों के घर के चक्कर लगाने लगी।
विज्ञापन

कथित रूप से अपहृत युवती ने शुक्रवार की शाम कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था। वह अपने प्रेमी के साथ स्वयं गई थी। वह अब बालिग है और अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। जानकारी होते ही युवती के भाई और पिता भी आ गए थे। उन लोगों ने युवती से बात करने का प्रयास किया, लेकिन युवती ने कोई बात नहीं की। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। शनिवार को युवती को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed