फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father also died after son

बेटे के बाद पिता ने भी दम तोड़ा 

Wed, 07 Jun 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 07 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बेटे की मौत के कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान जमुनिया गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीराम ने भी दम तोड़ दिया। घर में विवाद होने पर मंगलवार को दोनों ने जहर खा लिया था। माधोटांडा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी श्रीराम और उसके बेटे बबलू का मंगलवार को किसी बात पर घर में विवाद हो गया था। पिता-पुत्र के बीच कहासुनी के बाद दोनों ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली थी। जिला अस्पताल ले जाने पर बबलू को मृत घोषित कर दिया गया था। श्रीराम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां बुधवार को इलाज के दौरान श्रीराम ने भी दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर, दोनों के जहरीली शराब पीने की चर्चा थी, जिसे एसपी देवरंजन वर्मा ने गलत बताया है। एसएचओ माधोटांडा मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि श्रीराम मूल रुप से पूरनपुर का रहने वाला था, जो तीन साल पहले यहां आकर बस गया था। उसका बेटा बबलू हरियाणा में मजदूरी करता था, जो 12 दिन पहले ही घर आया। उसी की शादी को लेकर पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था। कहासुनी के दौरान बबलू ने पिता को थप्पड़ मार दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed