{"_id":"6a99363c62379b760207e294","slug":"woman-dead-body-found-stuck-in-canal-she-had-been-missing-since-august-31-in-pilibhit-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: नहर में फंसा मिला महिला का शव, 31 अगस्त से थी लापता, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: नहर में फंसा मिला महिला का शव, 31 अगस्त से थी लापता, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 03 Sep 2026 02:37 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:37 PM IST
सार
पीलीभीत जिले के दिलावरपुर गांव की महिला का शव बृहस्पतिवार को हरदोई ब्रांच नहर में मिला। वह 31 अगस्त से खेत की रखवाली के दौरान लापता थी। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी अशोक कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी (उम्र करीब 31 वर्ष) का शव बृहस्पतिवार को हरदोई ब्रांच नहर में मिला। महिला 31 अगस्त को खेत की रखवाली करने के दौरान दंदोल पुल के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस और परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हरदोई ब्रांच नहर के टूटे पुल से कुछ आगे झाल में एक महिला का शव फंसा दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त लक्ष्मी देवी के रूप में की।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
महिला का शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी देवी 31 अगस्त को खेत की रखवाली करने गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजन परेशान थे। उसकी तलाश भी कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला नहर में कैसे पहुंची, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।