फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers sFarmers should unite to solve problemshould unite to solve problems

Pilibhit News: समस्याओं के निस्तारण के लिए एकजुट हों किसान

Sun, 22 Sep 2024 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers sFarmers should unite to solve problemshould unite to solve problems
पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में आयोजित भाकियू की पंचायत में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भा
पीलीभीत। मंडी समिति स्थित गेस्ट हाउस परिसर में शनिवार को भाकियू की पंचायत हुई। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निस्तारण की मांग की गई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

पंचायत में शामिल होने पहुंचे भाकियू के महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण के लिए किसान एकजुट हों। बारिश और आंधी से धान, गन्ने की फसलों को जो नुकसान हुआ है। उसका सर्वे कराकर जल्द मुआवजा दिलाया जाए। छुट्टा पशुओं से फसलों के नुकसान और हादसों को रोकने के इंतजाम भी किए जाएं।
विज्ञापन

जनपद की चीनी मिलों को समय से चलाने के साथ बकाया गन्ना भुगतान समय से दिलाने के साथ जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों को पर्याप्त संख्या में खुलवाने की मांग की गई तो ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती में सुधार कराने की मांग को भी शामिल किया गया। इसके अलावा खाद्य दुकानों पर नकली दवाइयों की बिक्री को रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डग्गामार और ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग को भी शामिल किया गया। मांग की गई कि स्थानीय मार्गों पर रोडवेज की बसों का संचालन बढ़ाया जाए। साथ ही बाघ के हमलों को रोकने के लिए ठोस इंतजाम हों। इस दौरान सतविंदर सिंह कहलो, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश, युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, शेर सिंह, दशरथ सिंह, नेम चंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed