फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers put a lock on Bilsanda power station

बिलसंडा बिजली घर पर किसानों ने जड़ा ताला

Thu, 15 Sep 2022 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:19 AM IST
सार

दो दिन से धरने पर बैठे किसानों ने बुधवार को बिजली घर पर ताला जड़ दिया।काफी देर तक बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन द्वारा समझाने पर करीब तीन घंटे बाद किसानों ने ताला खोल दिया।किसानों ने अभी तक धरना समाप्त नहीं किया है।

विज्ञापन
Farmers put a lock on Bilsanda power station

विस्तार

ब़लसंडा। दो दिन से धरने पर बैठे किसानों ने बुधवार को बिजली घर पर ताला जड़ दिया। किसान शेड्यूल के अनुसार बिजली न मिलने से नाराज हैं। बिजली विभाग के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा समझाने पर ताला खोल दिया गया।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार बिजली न मिलने से नाराज मरौरी ब्लॉक के कई किसान सोमवार से विद्युत उपकेंद्र पर धरने पर बैठे हैं। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें लगातार गुमराह किया। उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उनके क्षेत्र में 18 घंटे बिजली नहीं दी जा रही है, बल्कि अन्य गांव में 18 घंटे बिजली दी जा रही है। क्षेत्र के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इससे नाराज होकर किसान बिजली घर पर धरने पर बैठ गए और बुधवार को सुबह 11 बजे बिजली घर के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इससे यहां सभी कार्य बाधित हो गए। काफी देर तक बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन द्वारा समझाने पर करीब तीन घंटे बाद किसानों ने ताला खोल दिया। चेतावनी दी कि 20 सितंबर तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पुन: वह ताला जड़ देंगे और बिजली विभाग का पुतला दहन करेंगे। किसानों ने अभी तक धरना समाप्त नहीं किया है। बुधवार को हुए विरोध प्रदर्शन में अंग्रेज सिंह, विजय शंकर लोधी, प्रेम सागर पटेल गोपी, सतनाम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed