{"_id":"58b45e514f1c1bdf668308da","slug":"farmers-demonstrate-on-the-slips-are-not-issued-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चियां जारी न होने पर किसानों का प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चियां जारी न होने पर किसानों का प्रदर्शन, नारेबाजी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधा गन्ना की पर्चियां जारी न करने से गुस्साए किसानों ने सोमवार को गन्ना समिति परिसर में हंगामा किया। बाद में जल्द समाधान का आश्वासन मिलने पर किसान शांत हुए। सोमवार को करेली व राठ गांव के किसान सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में एकत्र हुए। किसानों का आरोप था कि समिति कर्मचारी जान-बूझकर किसानों की पौधा गन्ने की पर्चियां जारी नहीं कर रहे हैं। समिति सचिव के न मिलने पर किसान गुस्सा गए। इसके बाद मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर समिति संचालक मंडल के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों की समस्या को सुना और जल्द निस्तारण का आश्वासन देकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में मनोज मिश्रा, कुंदन सिंह, राजकुमार सिंह, करनजीत सिंह, जोगासिंह, भानुप्रताप ङ्क्षसह, हरदीप सिंह, प्रतिपाल, कृष्णपाल, ब्रजेश, गिरिजा शंकर, होरीलाल, दोदराम, ईश्वरचंद्र, गुड्डू, दिलशाद, शमशाद और नायाब खां आदि थे।
विज्ञापन