{"_id":"64a467e85707268e2a025d54","slug":"farmer-transplanting-paddy-dies-of-snakebite-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-598-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धान की रोपाई कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धान की रोपाई कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत
Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। अलग-अलग क्षेत्र में सर्पदंश से एक बालिका सहित दो लोगों की मौत हो गई। उनके घरों में कोहराम मचा है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव पंसोली निवासी 55 वर्षीय गंगाराम धान की रोपाई करने खेत पर गए थे, तभी उन्हें सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई।
बीसलपुर। मोहल्ला दुबे निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय पौत्री सुखमन प्रीत को मंगलवार को खेलते समय काले नाग ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह ने बताया कि घरवालों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
00
संर्पदंश से मुआवजा का यह है मानक
सर्पदंश से किसी भी व्यक्ति की मौत होने पर मुआवजे का प्रावधान है। इसमें मृतक के आश्रित/परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसके लिए मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, आधार-कार्ड, आवासीय दस्तावेज और बैंक पासबुक को मंडी के अंचल कार्यालय में जमा करना पड़ेगा। इसके बाद पत्रावली शासन को भेजी जाती है।
विज्ञापन
00
सात दिन से नहीं आया कोई सर्पदंश पीड़ित
बीसलपुर सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि उनके यहां स्नेक एंटी वेनम इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में हैं। एक सप्ताह से सीएचसी पर कोई भी संर्पदंश पीड़ित नहीं आया है। बारिश के चलते ही इस इंजेक्शन की आपूर्ति मिली है, चूंकि इन्हीं दिनों में सर्पदंश के ज्यादा मामले सामने आते हैं।