फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   farmer's body found in sugarcane field

गन्ने के खेत में मिला किसान का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 27 Aug 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
farmer's body found in sugarcane field
रोते बिलखते मृतक रोशन लाल के परिजन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
अमरिया/पीलीभीत। गांव भगौतीपुर निवासी किसान रोशनलाल (55) बृहस्पतिवार को पत्नी तारावती से कुछ देर में लौटने की कहकर घर से निकले थे। इसके बाद लापता हो गए। परिवार वालों ने तलाश किया, तो शुक्रवार दोपहर में गांव से तीन सौ मीटर की दूर गन्ने के खेत में उनका शव मिला। सिर में चोट के निशान थे। परिवार वालों ने रोशनलाल की हत्या का आशंका जताई है।
विज्ञापन

तारावती ने बताया कि रोशनलान खेती करते थे। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 पति के मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर चले गए। किस का फोन आया था, यह भी नहीं बताया। देर शाम तक वह नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई। रात में वह कहीं नहीं मिले।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर खेतों में तलाश करते समय भूपराम के गन्ने के खेत में उनका शव मिला। सिर में गंभीर चोट थी। नाक से खून बह रहा था। तारावती का कहना उनके पति की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी छानबीन की, लेकिन हत्या की कोई वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास ही रोशनलाल का मोबाइल और चप्पलें मिली हैं। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

किसान के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शरीर पर कोई विशेष चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - सतीश शुक्ला, सीओ सदर

मृतक रोशन लाल का फाइल फोटो।

मृतक रोशन लाल का फाइल फोटो।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed