फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer dies after getting stuck in rotavator

Pilibhit News: रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत

Mon, 26 Feb 2024 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after getting stuck in rotavator
अरुण कुमार । फाइल फोटो
गन्ने की बुआई के लिए तैयार कर रहे थे खेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर (पीलीभीत)। वसंतकालीन गन्ने की बुआई करने के लिए खेत तैयार कर रहे थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव जहूरगंज निवासी किसान अरुण कुमार (30) की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। उनकी एक टांग से पंजा भी अलग हो गया
घटना सोमवार सुबह की है। किसान अरुण कुमार खाली खेत में गन्ने की बुआई के लिए पड़ोसी के रोटावेटर से खेत तैयार कर रहे थे। चलते ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फंसी लकड़ी को टांग से निकालने की कोशिश में अरुण उसमें फंस गए, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका एक पैर का पंजा भी अलग हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ सेहरामऊ उत्तरी प्रकाश सिंह ने बताया कि चलते ट्रैक्टर से जुड़े रोटावेटर में लकड़ी फंसने पर उसे निकालने की कोशिश में हादसा हुआ है। किसान अरुण कुमार दो भाइयों में छोटे थे। उनके एक पुत्र और एक पुत्री है। हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर भीड़ लग गई।

अरुण कुमार । फाइल फोटो

अरुण कुमार । फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed