फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eye flu became uncontrollable, the record of the number of patients in the district hospital was broken

Pilibhit News: आई फ्लू हुआ बेकाबू, जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या का रिकॉर्ड टूटा

Tue, 01 Aug 2023 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 01 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Eye flu became uncontrollable, the record of the number of patients in the district hospital was broken
जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगो की लम्बी लाइन । संवाद
पीलीभीत। मौसम में बदलाव से वायरल फीवर के साथ अब आई फ्लू का प्रकोप भी बढ़ गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या के सारे रिकॉर्ड टूट गए। मंगलवार को 17 सौ नए पर्चे बने। भीड़ अधिक होने से पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष तक मरीजों की लाइनें लगी रहीं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज आई फ्लू के थे।
विज्ञापन

जिले में आई फ्लू का प्रकोप बेकाबू हो गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में अमूमन मरीजों की संख्या 1100-1200 के आसपास रहती है, लेकिन 10 दिन से संख्या बढ़ रही है। आई फ्लू का प्रकोप बढ़ने से बच्चों से लेकर बड़े तक सभी परेशान हैं। चिकित्सकों के अनुसार आंखों में लाली, आंसू, खुजली और चुभन नेत्र फ्लू के लक्षण हैं। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव और सफाई की कमी से यह बीमारी तेजी से फैल रही है।
विज्ञापन

आई फ्लू अगर किसी एक को होता है तो दूसरे तक पहुंचने में अधिक समय नहीं लगता है। ऐसे में सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. सुरभि सिंह ने बताया कि प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी का समय निकलने के बाद भी मरीज कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
इन बातों का रखें ध्यान
- हाथों को बार-बार साबुन तथा पानी से साफ करें।
- अपनी आंखों और चेहरे को साफ करने के लिए स्वच्छ टिशू पेपर व तौलिये का प्रयोग करें
- संक्रमित आंख को छूने के उपरांत हाथों को अच्छी तरीके से साफ करना सुनिश्चित करें
- नियमित रूप से प्रयोग किए जाने वाले चश्मे को भली भांति साफ करें।

जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगो की लम्बी लाइन । संवाद

जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगो की लम्बी लाइन । संवाद

जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगो की लम्बी लाइन । संवाद

जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगो की लम्बी लाइन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed