फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Executive engineer from Lucknow investigated the irregularities in meters and bills.

Pilibhit News: लखनऊ से आए अधिशासी अभियंता ने की मीटरों व बिलों में गड़बड़ी की जांच

Tue, 26 Sep 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 26 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Executive engineer from Lucknow investigated the irregularities in meters and bills.
पूरनपुर। पावर काॅरपोरेशन के मीटर रीडरों की लगातार मिल रही शिकायतोंं पर सोमवार को लखनऊ से अधिशासी अभियंता (नियोजन) राकेश कुमार जांच करने पहुंचे। इसकी भनक लगने पर मीटर रीडरों में खलबली मच गई। कई गांवों में जांच के बाद वह लखनऊ लौट गए।
विज्ञापन

घरों के बाहर लगे विद्युत मीटरोंं से गलत बिल निकलने की आए दिन शिकायतें हो रही हैं। उपभोक्ता बिजली की कम खपत करने के बावजूद अधिक बिल आने से परेशान हैं। शनिवार को लखनऊ से अधिशासी अभियंता (नियोजन) राकेश कुमार इसकी जांच के लिए पूरनपुर पहुंचे। उन्होंने कसगंजा, घुंघचाई, रमनगरा, गभिया सहराई आदि गांवों में पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

जांच में मीटरों से निकली रीडिंग का बिलों से मिलान किया गया। उपभोक्ताओं से बिजली की खपत और बिलिंग की जानकारी ली। इसके अलावा उपभोक्ताओं से मीटर रीडरों के संबंध में भी पूछताछ की। जांच के बाद वह लखनऊ लौट गए। अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता ने बताया कि लखनऊ से आए अधिशासी अभियंता ने मीटर रीडर और बिलिंग की जांच पड़ताल की। मीटरों में गड़बड़ी पाई गई या नहीं, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed