फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   EO employed time pass employees in municipality office

Pilibhit News: नगर पालिका दफ्तर में टाइमपास करने वाले कर्मचारियों को ईओ ने काम पर लगाया

Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
EO employed time pass employees in municipality office
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद कार्यालय में लंबे समय से कोई काम न करने वाले और अतिरिक्त रूप में लगे कर्मचारियों पर प्रभारी ईओ ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। ऐसे कई लोगों को जरूरत के अनुसार पटल पर सहयोग के लिए लगाया गया है। यहीं नहीं कुछ लोगों को उनके मूल पद पर वापस भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के नए बोर्ड का गठन होने के बाद अब पहले से चली आ रही कर्मचारियों की मनमानी पर लगाम कसनी शुरू हो गई है। प्रभारी ईओ को पता चला कि करीब एक दर्जन कर्मचारी अपने मूल पद पर काम नहीं कर रहे हैं। कई सफाईकर्मी यहां दफ्तर में ही खाली बैठे रहते हैं। महज हाजिरी लगाकर चले जाते हैं। प्रभारी ईओ ने ऐसे लोगों की सूची बनवाई।
विज्ञापन

सूची आने के बाद कर्मियों से कार्य के बारे मेें पूछा गया तो पोल खुल गई। इसके बाद इन कर्मियों को कार्यालय में जिस पटल पर कम कर्मी थे, वहां पर लगाया गया। इसके अलावा कुछ सफाई कर्मियों को उनके मूल कार्य में लगा दिया गया। जलकल प्रभार में तीन संविदा कर्मी थे। वह खाली बैठकर पगार ले रहे थे। उनको भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कार्यालय में कई कर्मी खाली बैठे रहते थे। जो लंबे समय से जमे हुए थे। शिकायत मिलने के बाद जब जांच कराई तो करीब दर्जनभर कर्मी सामने आए। सभी को काम पर भेज दिया गया है। - देवेन्द्र सिंह, प्रभारी ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed