{"_id":"64a9a74d1fcc607df1053b97","slug":"entering-the-house-beat-the-woman-son-daughter-and-son-in-law-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-791-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसकर महिला, बेटे-बेटी और दामाद को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसकर महिला, बेटे-बेटी और दामाद को पीटा
Sat, 08 Jul 2023 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। रंजिशन घर में घुसकर हमलावरों ने गांव हरीपुर कलां निवासी मीना, उसके बेटेे-बेटी और दामाद से गालीगलौज कर उनकी पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने फायरिंग भी की। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। मीना पत्नी कमाल ने बताया कि घटना के समय वह बच्चों के साथ घर में थी। रंजिशन आरोपी हाथों में लाठी, डंडा लेकर घर में घुस आए। हमलावरों ने उसको, उसके पुत्र शाहिद, सुहेल, दामाद फरीद, गर्भवती पुत्री रुखसाना को पिटाई कर घायल कर दिया। जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मीना की ओर से गांव कंजाखेड़ा निवासी आरिफ, अफरोज, इबरार, गांव हरीपुर निवासी शमशुल, बुद्धा और नुसरत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद