फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cm Yogi will address Enlightened conference in Pilibhit today

लोकसभा चुनाव: पीलीभीत में सीएम योगी आज करेंगे चुनावी शंखनाद, प्रबुद्धजन को संबोधित कर साधेंगे समीकरण

Tue, 02 Apr 2024 06:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 02 Apr 2024 06:22 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह 11:30 बजे पीलीभीत पहुंचेंगे। पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहां से वह रामा इंटर कॉलेज पहुंचेंगे, जहां प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Cm Yogi will address Enlightened conference in Pilibhit today
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पीलीभीत के रामा इंटर कॉलेज में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले अफसर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा तो पालिका प्रशासन को साफ-सफाई और छुट्टा जानवरों को पकड़वाने की सुध आई। सुनगढ़ी से रामा इंटर कॉलेज जाने वाली सड़क के गड्ढे भी भरे गए।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अफसर सोमवार को पूरे दिन भाग-दौड़ करते दिखे। डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अविनाश पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। तैयारियां देखीं और सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। उधर, पालिका प्रशासन सुबह छह बजे से ही सफाई व्यवस्था में जुट गया।
विज्ञापन


गोहनिया चुंगी के पास सड़क किनारे झाड़ू लगवाई गई। पानी निकास छोटे नालों और नालियों को चकाचक किया गया। पालिका के कर्मचारी छुट्टा पशुओं को पकड़ते दिखे। गोहनिया पर लगी संस्थानों की होर्डिंग भी हटा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा में रहेंगे तीन एएसपी, 10 सीओ और 600 से अधिक पुलिसकर्मी
मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह 11:30 बजे पीलीभीत पहुंचेंगे। पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहां से उनकी फ्लीट शहर के रामा इंटर कॉलेज पहुंचेगी। जहां वह प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। ऐसे में उनके आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हेलीपैड की जिम्मेदारी एएसपी स्तर के अधिकारी को दी गई है। सभा स्थल पर मंच, डी प्लान, मीडिया गैलरी और जनता के लिए पंडाल निर्धारित किए गए हैं।

स्थल रामा इंटर कॉलेज में डयूटी पर आए पुलिसकर्मियों को डीएम और एसपी ने ब्रीफ किया। किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित सामान जैसे सिगरेट, लाइटर और काला कपड़ा अंदर ले जाने की इजाजत किसी को नहीं है। हैलीपेड से सभा स्थल तक तीन एएसपी, 10 सीओ, 22 इंस्पेक्टर, 100 सब इंस्पेक्टर, 192 हेड कांस्टेबल, 501 कांस्टेबल, 175 महिला सिपाही, 38 यातायात सिपाही, 23 एलआईयू के कर्मचारी और दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है। 

आज भारी वाहन शहर में नहीं कर सकेंगे प्रवेश
टीआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि भारी वाहनों को जेएमबी तिराहा और न्यूरिया पर ही रोक दिया जाएगा। न्यूरिया की ओर से बरेली, शाहजहांपुर और पूरनपुर की ओर जाने वाले वाहनों को टाह पौटा से नया बाईपास होकर पूरनपुर मार्ग पर निकाला जाएगा।

इसी तरह बरेली, पूरनपुर और शाहजहांपुर की ओर से टनकपुर की ओर जाने वाले वाहनों को नौगवां चौराहा, रोडवेज, जाटों का चौराहा, बरेली गेट, कोतवाली, आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा, खकरा होकर चंदोई की ओर से मझोला से टनकपुर भेजा जाएगा। डायवर्जन सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री की फ्लीट निकलने से 20 मिनट पूर्व पुलिस लाइन से लेकर रामा इंटर कॉलेज के बीच का यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed