{"_id":"651876a2a4d024f2bc0b63a6","slug":"elephants-again-reached-the-fields-and-trampled-the-paddy-and-sugarcane-crops-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-5102-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाथियों ने फिर खेतों में पहुंचकर रौंदी धान-गन्ने की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाथियों ने फिर खेतों में पहुंचकर रौंदी धान-गन्ने की फसल
Sun, 01 Oct 2023 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
हाथियो ने पलटा खेत में रखा पंपिंग सेट का इंजन । स्रोत - किसान
पूरनपुर। हाथियों ने शुक्रवार रात को फिर सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता में उत्पात मचाया। पांच किसानों की गन्ना और धान की फसल रौंद दी। दिन निकलने से पहले हाथी फिर मैलानी के जंगल में लौट गए। हाथियों के रात में आने से क्षेत्र के किसानों में खलबली मची हुई है।
बृहस्पतिवार रात हाथियों ने गांव पिपरा मुजप्ता निवासी छंगा लाल, रमेश, गेंदनलाल, राजू और मनोहर की खरीब आठ बीघा गन्ने की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी थी। रमेश के खेत और समीप स्थित जिंदबाबा स्थल पर लगा हैंडपंप उखाड़ दिया था। हाथी तड़के मैलानी के जंगल में लौट गए थे। शुक्रवार रात फिर हाथी गांव पिपरा मुजप्ता की सीमा में आ धमके। हाथियों ने श्रीपाल भार्गव, रामपाल, डालचंद, रावेंद्र और लालाराम की धान और गन्ने की फसल रौंद दी।
एक खेत में पड़ी झोंपड़ी तहस-नहस कर दी। खेत में लगा पंपिंग सेट पलट दिया। खेतों में हाथी आने की जानकारी किसानों को शनिवार सुबह खेतों में पहुंचने पर हुई। हाथियों के रात को आने से किसानों में खलबली मची हुई है। हाथियों की निगरानी टीम के मुखिया मैलानी रेंज के वन दरोगा राजाराम ने बताया कि हाथी शुक्रवार की रात को फिर क्षेत्र के खेतों में आए थे।