{"_id":"66773f5469cc2696440a5828","slug":"electricity-was-going-for-seven-hours-due-to-cable-change-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118319-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: केबल बदलने के कारण सात घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: केबल बदलने के कारण सात घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
शेरपुर कला में केबल बदलते कर्मचारी । स्रोत- ग्रामीण
पूरनपुर। केबल बदलने के लिए शेरपुरकलां के चार ट्रांसफार्मरों से जुड़े 350 से अधिक परिवारों की बिजली आपूर्ति सात घंटे तक ठप रही। भीषण गर्मी में केबल डालने को लेकर बंद की गई बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष है।
शेरपुरकलां में शनिवार को दिन में केबल बदला गया। इसको लेकर मोहल्ला नौगवां में रखे 250 केवीए, होलीस्थल के समीप रखे 63 केवीए, मुख्य सड़क पर रखे 63 केवीए और पजाबा में रखे 25 केवीए ट्रांसफार्मर से सुबह साढ़े नौ बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
भीषण गर्मी में केबल बदलने के लिए बंद की गई बिजली आपूर्ति पर एकत्र हुए उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। दिन में एक बजे से पौने तीन बजे तक इस इलाके की बिजली आपूर्ति को सुचारू कर किया गया। इसके बाद पौने तीन बजे फिर चारों ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति बंद कर केबल डलवाना शुरू किया गया।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में केबल डालने को बंद की गई बिजली आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में रोष देखा गया। शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति को सुचारू नहीं किया जा सका था। जेई आशुतोष पांडेय ने बताया कि केबल के जर्जर होने से आदिन फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी, इसी कारण इसे बदलवाया गया। रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
--
शहर में रात में बिजली कटौती, दिन में कुछ राहत
पीलीभीत। शुक्रवार की रात शहर में जगह-जगह कटौती हुई, लेकिन शनिवार को उपभोक्ताओं को दिन में थोड़ी राहत मिली। इससे लोगों ने चैन की सांस ली।
गत एक सप्ताह से शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी थी। जगह-जगह हो रहे फाल्ट से उपभोक्ताओं की रातों की नींद को उड़ा दिया था। शुक्रवार की रात शहर के झंडे वाला चौराहा, रंगीलाल चौराहा, सुनहरी मस्जिद, चूड़ी वाली गली आदि जगहों पर फेस, केबल टूटने, कटौती आदि की समस्या आई।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने सूचना मिलते ही तत्काल विभागीय टीम को भेजकर उसे सही करा दिया। वहीं शनिवार को बल्लभ नगर, साहूकारा, डालचंद, छोटा खुदागंज आदि जगहों पर कटौती की समस्या रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगह दिक्कत आई थी। जिन्हें तत्काल सही करा दिया गया। संवाद