फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply to 30 thousand houses remained suspended for 5 hours

Pilibhit News: 30 हजार घरों की सवा पांच घंटे ठप रही बिजली

Mon, 08 Jul 2024 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 30 thousand houses remained suspended for 5 hours
पूरनपुर नगर के विघुत उपकेंद्र परिसर में भरा पानी।संवाद
पूरनपुर। झमाझम बारिश से नगर और देहात के विद्युत सब स्टेशन में जलभराव हो गया। पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मरों में पानी पहुंचने से दोपहर साढ़े 12 बजे विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे नगर के 18 हजार और देहात के 12 हजार से अधिक घरों की सवा पांच घंटे बिजली ठप रही। शाम सवा पांच बजे आपूर्ति सुचारू की गई, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इधर, शेरपुरकलां, घुंघचाई सहित कई गांवों में भी रविवार को बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई रही। घंटों आपूर्ति ठप रहने से अधिकांश इन्वर्टर डाउन हो गए। बिजली कटौती का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा, जिससे लोग परेशान रहे। अवर अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर और देहात का विद्युत उपकेंद्र एक ही परिसर में है। विद्युत उपकेंद्र में दोपहर में जलभराव होने से नगर और देहात की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। भरे हुए पानी को निकलवाया जा रहा है। शाम सवा पांच बजे बिजली आपूर्ति को सुुचारू करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


गजरौला क्षेत्र में दिनभर ठप रही बिजली

गजरौला। नचनीघाट विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार रात करीब 11 बजे फाॅल्ट के कारण दस से अधिक गांवों में रविवार शाम तक आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ता परेशान हुए। अवर अभियंता गौरव सागर ने बताया कि बारिश के चलते बड़ी लाइन में फाॅल्ट आ गया था। जिसके चलते पूरी लाइन दुरुस्त करने में समय लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



बरखेड़ा कस्बे में 12 घंटे ठप रही आपूर्ति
बरखेड़ा। बरखेड़ा कस्बे में शनिवार रात आठ बजे सप्लाई ठप हो गई। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। कारण जानने के लिए उपभोक्ताओं को भटकना पड़ा। लोगों का कहना है विद्युत कार्यों के नाम पर बजट खपाया जा रहा, लेकिन जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। 12 घंटे से आपूर्ति ठप है, अफसरों से लेकर कर्मचारी तक जवाब देने से बच रहे हैं। संवाद

शाहगढ़ क्षेत्र में 50 घंटे से बिजली आपूर्ति प्रभावित
कलीनगर। बारिश के चलते माधोटांडा कस्बे में अघोषित बिजली कटौती बढ़ गई है। शनिवार शाम से लेकर रविवार तक कई घंटे सप्लाई प्रभावित रही। शाहगढ़ क्षेत्र में पिपरिया करन, शाहगढ़, व बेगपुर फीडर पर पिछले 50 घंटे से सप्लाई बंद होने से करीब तीन हजार उपभोक्ता परेशान हैं। जेई ने बताया कि 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई है। संवाद

पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप

मझोली। न्यूरिया-भिखारीपुर 33 केवीए की लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत उपकेंद्र न्यूरिया, भिखारीपुर, मझोला से जुड़े इलाकों में सुबह छह बजे से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जेई उमेश कुमार बताया कि बारिश के कारण खेतों में पानी भरा होने की वजह से भी पेट्रोलिंग में दिक्कत आ रही हैं। जल्द ही आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। संवाद

शहर में फाॅल्ट से 4000 परिवारों को तीन घंटे नहीं मिली बिजली, करंट लगने से सांड़ मरा
पीलीभीत। बारिश के बीच शहर में ऊर्जा निगम के संसाधन धोखा देने लगे हैं। फाॅल्ट की समस्या आम हो गई है। शनिवार रात से लेकर रविवार तक एकता नगर, मुख्य बाजार, स्टेशन मार्ग समेत कई इलाकों के करीब 4000 हजार परिवारों को तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली का इंतजार करना पड़ा। नींबू मंडी के पास खंभे से करंट उतर आने से सांड़ की मौत हो गई।
शहर में 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट होने से दूधिया मंदिर, अग्रवाल सभा क्षेत्र में एक घंटा बिजली गुल रही। सबसे अधिक समस्या एकता नगर, मुख्य बाजार और स्टेशन मार्ग क्षेत्र में रही। फाॅल्ट के चलते इस क्षेत्र में करीब तीन घंटे बिजली ठप रही। इससे 4000 परिवार परेशान रहे।

इसके अलावा पुलिस लाइन क्षेत्र में भी फाॅल्ट के चलते करीब दो घंटे बिजली बंद रही। मोहल्ला जोशीटोला, मोहल्ला पकड़िया, चावला चौराहा, अवध नगर, नई बस्ती, काला मंदिर क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश के चलते कई स्थानों पर खंभों में करंट आने की समस्या भी सामने आने लगी।

रविवार रात नींबू मंडी के पास खंभे में करंट उतरने से उसके चपेट में आने से सांड़ मर गया। सोमवार को मोहल्ला देशनगर में तार टूट कर गिरने से करंट फैल गया। बाद में यहां की बिजली बंद कराई गई, जिससे समस्या का निदान हुआ। अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ स्थानों पर आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिससे दुरुस्त करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed