{"_id":"649743ea55e074c0f700a39f","slug":"electricity-failure-of-100-houses-due-to-blowing-of-transformer-in-puranpur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-103-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से 100 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से 100 घरों की बिजली गुल
Sun, 25 Jun 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। मोहल्ला नूरीनगर में ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 100 घरों की बिजली गुल हो गई है। फुंके ट्रांसफार्मर को शाम तक नहीं बदला जा सका है। इधर, स्टेशन रोड पर हाईटेंशन लाइन और फीडर नंबर दो की लाइन में कई स्थानों पर फॉल्ट आने से कई घंटे तक आधे नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही।
नगर और देहात की बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को फॉल्ट से फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति रात नौ बजे ठप हो गई। आधे घंटे बाद बिजली आई तो रात 10:45 बजे फॉल्ट से ठप हो गई। रात पौने दो बजे पूरनपुर देहात में एक बरात घर के समीप फॉल्ट ले फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति आधा घंटा ठप रही। शनिवार सुबह करीब पांच बजे पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरी नगर में रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे 100 घरों की बिजली ठप हो गई। शाम तक फुंके ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका।
सुबह छह बजे एक घंटे के लिए पूरे नगर की बिजली आपूर्ति कटौती के चलते बंद रही। दोपहर करीब 11:15 बजे मोहल्ला ढका के ट्रांसफार्मर को चेक करने के लिए आधे घंटे के लिए आपूर्ति बंद कर दी गई। दोपहर डेढ़ बजे स्टेशन रोड पर हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से फीडर नंबर तीन की आपूर्ति बंद हो गई। खराबी सही कर जब तक बिजली आपूर्ति शुरू की जाती, इससे पहले ही तीन बजे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति डेढ़ घंटे की कटौती के लिए बंद कर दी गई। एसडीओ (बिजली) प्रवीण कनौजिया ने बताया कि स्टेशन रोड पर हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट और देहात में ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली सप्लाई बाधित हुई है।