फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity crisis snatched people's peace from the city to the villages, made them sleepless

Pilibhit News: बिजली संकट ने शहर से गांवों तक छीना लोगों का चैन, उड़ाई नींद

Sun, 23 Jul 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 23 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis snatched people's peace from the city to the villages, made them sleepless
बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर विघुत अधिकारी का पुतला फूंकते  व्यापारी । संवाद
पीलीभीत। लोकल फॉल्ट और क्षमता से अधिक लोड होने के कारण जिले से लेकर गांवों तक बिजली संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से लोगों को न दिन में चैन मिल रहा और न रात में नींद आ रही है। फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए टीमें तो दौड़ती रहती हैं, लेकिन एक के बाद फॉल्ट से बिजली आपूर्ति में व्यवधान रहता है। बीसलपुर में तो बिजली संकट से त्रस्त व्यापारियों ने पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते पूरे जिले में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। शहर में रोजाना पांच-छह घंटे बिजली कटौती की जा रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि ऊर्जा निगम के दावे के मुताबिक, 11 और 33 केवीए सबस्टेशन में किसी तरह का कोई फॉल्ट नहीं हो रहा है। शहर में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। अलबत्ता एलटी (लो वोल्टेज) लाइनों में फॉल्ट हाेने पर उन्हें दूर करने के लिए फीडर बंद किए जाते हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अफसरों के मुताबिक, इन फॉल्ट से जरूर शहर के कुछ मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। शहर में पुलिस लाइन, बेनहर, खुदागंज, आवास विकास आदि फीडरों से निर्बाध आपूर्ति की जा रही है, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। शहर में पॉश इलाकों के साथ ही लगभग सभी मोहल्लों में बिजली का गंभीर संकट बना हुआ है। जमकर कटौती की जा रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। एलटी लाइनों के फॉल्ट सही करने में जुगाड़ का सहारा लिया जाता है। इससे बार-बार फॉल्ट होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
दूधिया मंदिर क्षेत्र में कई दिन से बिजली आपूर्ति प्रभावित
एक सप्ताह पहले दूधिया मंदिर इलाके में फॉल्ट आने से बिजली गुल हो गई थी। तब कर्मचारियों ने जुगाड़ करके आपूर्ति सुचारू कर दी थी, इसके बाद से यहां लगभग रोज ही फॉल्ट हो रहे हैं। इनके चलते चीन से चार घंटे तक बिजली गायब रहना आम बात है। इसका खामियाजा क्षेत्र के करीब 2500 उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बिजली के साथ लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ रहा है। उन्हें किराए पर जेनरेटर की व्यवस्था करके घरेलू टैंक भरने पड़ रहे हैं।
00
शहर के तीन सबसे बड़े फीडरों में रोज हो रहे फॉल्ट
शहर के तीन फीडर खकरा, कांशीराम और टाउन नंबर वन सबसे बड़े फीडर है। इन पर लोड भी सबसे अधिक है। लिहाजा इन फीडरों पर फॉल्ट भी सबसे ज्यादा होते हैैं। एक बार फॉल्ट होने पर कम से कम एक घंटे के लिए बिजली गुल हो जाती है। रोजाना चार-पांच फॉल्ट होना आम बात है।
----------
वर्जन:
शासन के आदेश पर शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। लोकल फॉल्ट होने पर ही बिजली बंद की जाती है। कोई कटौती नहीं की जा रही है। - जहांगीर आलम, जेई पीलीभीत।
00
व्यापारियों ने फूंका मुख्य अभियंता का पुतला
बीसलपुर। व्यापार फैंस क्लब से जुड़े व्यापारियों ने बिजली संकट के विरोध में शनिवार को ईदगाह चौराहे पर मुख्य अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। व्यापारी शनिवार को ईदगाह चौराहे पर जमा हुए। उन्होंने लगातार हो रही अघोषित कटौती के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य अभियंता का पुतला फूंका।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में समस्या का समाधान न हुआ तो विद्युत उपकेंद्र पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा। क्लब के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में महामंत्री फरहान खान, उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ, मंत्री शोएब खान, शिवेंद्र शुक्ला, अशोक दीक्षित, सुबोध गंगवार, वीरपाल गंगवार, वेदपाल वर्मा, हरीश गंगवार, सागर मौर्य, रिंकू शर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।
00

बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर विघुत अधिकारी का पुतला फूंकते  व्यापारी । संवाद

बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर विघुत अधिकारी का पुतला फूंकते  व्यापारी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed