{"_id":"667cbf58605b0a681009ef16","slug":"electrical-transformer-blown-since-last-one-week-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118505-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक सप्ताह से फुंका पड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक सप्ताह से फुंका पड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर
Thu, 27 Jun 2024 06:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव इमलिया मरौरी में पिछले एक सप्ताह से विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इससे आजकल भीषण गर्मी में ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है।
ग्राम प्रधान रेहाना बेगम ने बताया कि उनके गांव का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व फुंक गया था। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फुंके ट्रांसफार्मर का निरीक्षण तो उसी समय कर लिया था, लेकिन अभी तक उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर नहीं रखवाया है। इस वजह से ग्रामीणों को आजकल भीषण गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है। इस बीच जागरूक ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे समस्या बरकरार है। अधिकारियों की अनदेखी के चलते ग्रामीणों में उनके प्रति रोष है। इस बावत ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि बहुत जल्द इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।