{"_id":"678aada602fe429f400704c6","slug":"electric-pole-fell-on-a-car-parked-on-the-roadside-created-panic-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-129152-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा बिजली का खंभा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा बिजली का खंभा, मचा हड़कंप
Sat, 18 Jan 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के रामा कॉलेज मार्ग पर गिरा बिजली पोल।संवाद
पीलीभीत। शहर में डिग्री कॉलेज रोड पर बिजली का खंभा खड़ी कार पर गिर गया। यह खंभा तीन दिन पूर्व ही बिजली विभाग की ओर से लगाया गया था। हादसे के बाद वहां काम कर रहे कर्मचारी मौके से भाग गए। सूचना के घंटों बाद भी मौके पर विभागीय टीम नहीं पहुंची।
पूरनपुर के रहने वाले गुरुमीत सिंह शहर के उपाधि महाविद्यालय मार्ग स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती रिश्तेदार को लेने आए थे। वह उन्हें उपचार के लिए कार द्वारा बरेली लेकर जाने वाले थे। उन्होंने अपनी कार को निजी अस्पताल के बाहर स्थित एक मकान के सामने खड़ी कर दी। इसके बाद वह अस्पताल में अंदर चले गए। इस मार्ग पर बिजली विभाग की ओर से रीवैंप योजना के तहत काम चल रहा था।
इसी दौरान किसी तरह से वहां तीन दिन पूर्व लगाया गया नया पोल उनकी कार पर गिर गया। इस मार्ग पर पैदल जा रहे छात्र-छात्राओं व राहगीरों में हडकंप मच गया। हादसा होने के बाद काम कर रहे कर्मचारी वहां से भाग गए। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। मामले की सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी गई। घंटों बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। युवक ने मामले की शिकायत डायल 112 को दी। अधिशासी अभियंता पंकज भारती ने बताया कि मामले की जानकारी लगी है। संबंधित टीम ने रिपोर्ट तलब की गई है।