{"_id":"64920236a06882e9830442f8","slug":"electric-current-landed-in-the-truck-the-death-of-the-tractor-driver-who-was-loading-the-drum-pilibhit-news-c-4-1-187639-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रक में उतरा करंट , ड्रम चढ़ा रहे ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रक में उतरा करंट , ड्रम चढ़ा रहे ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
करंट से झुलसा धर्मेंद्र।
मजदूर की मदद से ट्रक में खाली ड्रम चढ़ा रहा था ट्रैक्टर चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। ईंट भट्ठे पर ड्रम चढ़ाने के दौरान हाईटेंशन लाइन का करंट आ जाने से ट्रैक्टर चालक थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव नवदिया मुजप्ता निवासी हरिश्चंद्र (45) की मौत हो गई। जबकि मजदूर घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव मटेहना निवासी धर्मेंद्र (24) बेहोश हो गया। धर्मेंद्र को नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हरिश्चंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
घटना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला खास के समीप की है। इंटरलॉकिंग ईंट भट्ठे पर हरिश्चंद्र ट्रैक्टर चालक था जबकि धर्मेंद्र मजदूरी करता है। धर्मेंद्र ने बताया कि घटना के समय वह ट्रक में ट्रैक्टर चालक के साथ खाली ड्रम रखवा रहा था। इसी दौरान चालक नेे ट्रक को पीछे की ओर किया। हरिश्चंद्र ट्रक पर चढ़ाने को ड्रम पकड़े था।
इस दौरान ट्रक हाईटेंशन बिजली की लाइन से छू गया। इससे करंट लगने से हरिश्चंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र बेहोश हो गया। सीएचसी लाए गए हरिश्चंद्र को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र को नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।