{"_id":"66fdaf62c3040956430c3a74","slug":"election-of-67-delegates-of-sugarcane-committee-area-today-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123393-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ना समिति क्षेत्र के 67 डेलीगेट का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ना समिति क्षेत्र के 67 डेलीगेट का चुनाव आज
विज्ञापन
बीसलपुर। बृहस्पतिवार को मंडी परिसर में होने वाले गन्ना समिति क्षेत्र के 67 डेलीगेट के चुनाव में तीन जिलों के लगभग 200 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे।
सहकारी गन्ना विकास समिति क्षेत्र की कुल 775 में से 708 सीटों पर निर्विरोध रूप से डेलीगेट निर्वाचित हो चुके हैं। अब केवल 67 सीटों पर ही चुनाव होगा। चुनाव सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसके लिए 200 से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ये प्रत्याशी पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर जिलों के हैं।
चुनाव में लगभग 10 हजार मतदाता भाग लेंगे। इन प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाना शुरू कर दिया है। इस चुनाव में समिति के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व संचालक और पूर्व डेलीगेट काफी बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं। अधिकांश प्रत्याशी भी इन्हीं में से हैं। प्रत्याशियों ने घर घर और खेतों में जाकर मतदाताओं को रिझाना शुरू कर दिया है।
इन स्थानों पर रहते हैं प्रवासी मतदाता
बरेली, शाहजहांपुर, खटीमा, रुद्रपुर, हरिद्वार, रुड़की, नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, पीलीभीत, लखनऊ, कानपुर आदि स्थानों पर प्रवासी मतदाता नौकरी और रोजगार के सिलसिले में रह रहे हैं।
विज्ञापन
चुनाव की सभी तैयारियां पूरी
बृहस्पतिवार को मंडी समिति में होने वाले सहकारी समिति के डेलीगेट के चुनाव के सिलसिले मेंं सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मतदान स्थल पर 366 बूथ बनाए गए हैं। मतदान पार्टियां बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे अपने-अपने स्थानों पर पहुंच जाएंगी। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। - करम सिंह निर्वाचन अधिकारी, गन्ना समिति चुनाव, बीसलपुर
चीनी मिल में पांच डेलीगेट के पदों पर चुनाव आज
पूरनपुर। चीनी मिल में डेलीगेट के पांच पदों पर चार अक्तूबर को मतदान होगा। यहां 113 सीटों के लिए 143 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। मंगलवार को हुई जांच में 28 नामांकन खारिज कर दिए गए। नाम वापसी के बाद 95 सीटों पर डेलीगेट का निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। कोई नामांकन दाखिल न होने पर 13 पद रिक्त रह गए, जबकि पांच स्थानों पर चार अक्तूबर को मतदान और मतगणना होगी। सहकारी गन्ना समिति में 79 सीटों के लिए बृहस्पतिवार को नगर के एपी इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतदान होगा। संवाद