फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elected Officer for the election of the body

निकाय चुनाव के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त

Wed, 17 May 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 17 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुनरीक्षण के तहत प्राप्त दावे आपत्तियों की जांच शुरू कर दी गई हैं, वहीं डीएम ने चुनाव कार्य के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिया हैं।विधानसभा चुनाव के बाद से ही शासन प्रशासन नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। वहीं दूसरी ओर चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता भी अपने स्तर से प्रचार प्रसार में लगे हैं। तैयारियों के तहत दो दिन पूर्व हुई चुनाव आयुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीएम शीतल वर्मा ने प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इसमें सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी को कार्मिक प्रभारी बनाया गया है जबकि उपनिदेशक कृषि डीवी सिंह को चुनाव सामग्री प्रभारी बनाया है। डास्प के परियोजना अधिकारी डॉ. बीके गौतम व डीपीओ राजकपूर को कंट्रोल रूप प्रभारी बनाया है। प्रशिक्षण, मतगणना, नामांकन सहित विभिन्न कार्यों के लिए भी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि निकाय चुनाव के प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति कर सभी संबंधित को इसका आदेश भेज दिया गया है। प्रभारी अधिकारी नियुक्त होने के साथ ही मतदाता सूची को अंतिम रूप देने का काम भी शुरू हो गया है। पुनरीक्षण के तहत प्राप्त दावे आपत्तियों की जांच शुरू कर दी गई है। 20 मई तक जांच के बाद अंतिम मतदाता सूची तैयारी की जाएगी और 25 मई को इसका अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed