{"_id":"6776e4151562cdddae02dfbc","slug":"elderly-man-dies-in-a-fight-last-rites-refused-as-no-report-was-filed-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-128326-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मारपीट में बुजुर्ग की मौत, रिपोर्ट दर्ज न होने पर अंतिम संस्कार से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मारपीट में बुजुर्ग की मौत, रिपोर्ट दर्ज न होने पर अंतिम संस्कार से किया इन्कार
Fri, 03 Jan 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव कढेरचौरा में बुजुर्ग की मौत पर विलाप करते उसके परिजन व करीबी।संवाद
पूरनपुर। गांव कढेरचौरा निवासी परमाई लाल (60) की पिटाई के बाद मौत के मामले में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज न होने को लेकर परिजनों ने बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अपराह्न करीब तीन बजे अंत्येष्टि की गई।
गांव कढेरचौरा निवासी परमाई लाल का परिवार के ही छोटेलाल से 29 दिसंबर को विवाद हो गया था। 30 दिसंबर को भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए। पुलिस ने छोटेलाल की ओर से परमाई लाल, डालचंद, इतवारी, सुमित के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट कर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में परमाई लाल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को परमाई लाल की मौत हो गई थी। फरीदपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचने के बाद परिजनों ने तहरीर देने के बाद भी पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रिपोर्ट लिखे जाने से पहले अंतिम संस्कार न करने का एलान किया। जाम लगाकर प्रदर्शन करने की तैयारी करने लगे। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज होने की बात कहकर समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने।
इसके बाद परमाई लाल के पौत्र सुमित की ओर से गांव निवासी छोटेलाल, रजनेश, भगवानदास, छोटेलाल की पत्नी रिंकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तब जाकर शव का अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।