{"_id":"66982bdf3a10f2bc0e031ed4","slug":"elder-brother-murdered-by-hitting-with-a-hammer-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-119552-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हथौड़े से वार कर बड़े भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हथौड़े से वार कर बड़े भाई की हत्या
विज्ञापन
गांव मार में जांच करते सीओ बीसलपुर।संवाद
बिलसंडा/पीलीभीत। ग्राम मार में सुबह चार बजे नशे को लेकर कहासुनी के बाद छोटे भाई ने हथौड़े से वार कर बड़े भाई की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गांव निवासी रामआसरे ने बताया कि उसके दो पुत्र थे। बड़ा पुत्र सुनील (32) पंजाब में सेल्समैन था। छोटा पुत्र सुधीर गांव में ही रहता था। 14 जुलाई को उसकी पुत्री की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ा पुत्र घर आया हुआ था। मंगलवार शाम पुत्री विदा हुई। इसके बाद देर शाम छोटा पुत्र सुधीर नशे की हालत में घर पहुंचा।
इसको लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों में मारपीट होने लगी। परिजनों ने दोनाें को समझा दिया। जिसके बाद छोटा पुत्र सुधीर सोने के लिए छत पर चला गया, जबकि बड़ा पुत्र सुनील घर के बरामदे में पड़ी चारपाई पर सो गया।
विज्ञापन
पिता का कहना है कि बुधवार सुबह करीब चार बजे छोटा पुत्र नीचे उतर कर आया और उसने हथौड़े से सुनील के सिर समेत अन्य हिस्सों पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वह घर से फरार हो गया।
आहट पर जागे परिजनों ने खून से लथपथ शव देखा तो हत्या की सूचना पुलिस को दी। सीओ प्रतीक दहिया और एसओ रणजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। परिजनों से जानकारी जुटाई। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मृतक के ससुर ज्वाला प्रसाद की तहरीर पर आरोपी सुधीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक की पत्नी संजू देवी और एक वर्षीय पुत्री है।
000
नशे की लत बनी मौत की वजह
सगे बड़े भाई की हत्या के बाद परिजनों के साथ गांव वाले भी स्तब्ध दिखे। परिजनों का कहना था कि दोनों में कभी गंभीर विवाद नहीं हुआ। आरोपी छोटा भाई सुधीर नशे का आदी था। नशे के आगे उसे रिश्ते दिखाई नहीं दिए और उसने बड़े भाई की हत्या कर दी।
000
नशे को लेकर दोनों भाइयों में हाथापाई हुई थी। बाद में छोटे भाई ने हथौड़े से वार कर बड़े भाई की हत्या कर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
- प्रतीक दहिया, सीओ बीसलपुर