फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eight Congress workers detained, released

Pilibhit News: कांग्रेस के आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, रिहा

Wed, 31 Jul 2024 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Eight Congress workers detained, released
पार्टी कार्यालय से पुलिस ​हिरासत में सुनगढ़ी थाने जाते काग्रेस पदा​धिकारी।स्रोत:पदा​धिकारी
पीलीभीत। लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस के प्रस्तावित पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर पुलिस सतर्क रही। पुलिस ने आठ कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कार्यालय से हिरासत में ले लिया। सभी को सुनगढ़ी थाने में रखा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बाद में सभी को निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों का आरोप था मंगलवार को भाजपा सांसद ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए टिप्पणी की। प्रधानमंत्री ने भी उनके वक्तव्य को दोहराया। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन की घोषणा की। इसके लिए कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र होने लगे।
विज्ञापन

भनक लगते ही वहां पर काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई। आठ पदाधिकारियों को कार्यालय से ही हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए जाते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह छब्बा ने कहा कि भाजपा पिछड़ी जातियों, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक विरोधी है। बाद में पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वाहन से सुनगढ़ी थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अनीस, अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन इश्तियाक अहमद अंसारी, शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन सिद्दीकी अहमद उस्मानी, मोहम्मद ताहिर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

--
आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था। सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया है।

- पवन कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
---
कांग्रेस कार्यकताओं ने फूंका भाजपा सांसद का पुतला
पीलीभीत। पुतला दहन की सूचना पर सुबह पुलिस ने आठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यालय से ही हिरासत में ले लिया था। शाम को सभी को मुचलकों पर छोड़ा गया। इधर शाम को कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता तहसील के पास एकत्र हुए। यहां पर नारेबाजी करते हुए भाजपा सांसद का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान यूसुफ मलिक, संदीप गंगवार, राजेश वर्मा, नरेश चंद्र शुक्ला, मुनींद्र पाल सक्सेना, नागेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद

पार्टी कार्यालय से पुलिस हिरासत में सुनगढ़ी थाने जाते काग्रेस पदाधिकारी।स्रोत:पदाधिकारी

पार्टी कार्यालय से पुलिस हिरासत में सुनगढ़ी थाने जाते काग्रेस पदाधिकारी।स्रोत:पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed