{"_id":"6324ce28045aa373824253dc","slug":"education-pilibhit-news-bly4978024105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा न होने पर बच्चों को परीक्षा से रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा न होने पर बच्चों को परीक्षा से रोका, हंगामा
सार
सेंट जोसेफ स्कूल में फीस जमा न होने पर बच्चों को परीक्षा से रोकने पर पर अभिभावकों ने हंगामा किया।उनको कई दिन पहले फीस जमा कराने को कहा गया था।प्रबंधक ने बगैर फीस जमा कराए बच्चों को परीक्षा दिलाने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विस्तार
पूरनपुर। सेंट जोसेफ स्कूल में फीस जमा न होने पर बच्चों को परीक्षा से रोकने पर पर अभिभावकों ने हंगामा किया। अभिभावकों की प्रबंधक से नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप पर बच्चों को परीक्षा में शामिल किया गया। बच्चों को परीक्षा से वंचित करने की कोशिश पर अभिभावकों में रोष देखा गया।
स्कूल में शुक्रवार से परीक्षा शुरू हुई। जिन बच्चों की फीस जमा नहीं थी। उनको कई दिन पहले फीस जमा कराने को कहा गया था। इसके बाद भी करीब 50 बच्चों की फीस जमा नहीं हो पाई। इस पर बच्चों को परीक्षा देने से मना करते हुए कक्ष में नहीं घुसने दिया गया। जानकारी पर पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावकों का कहना था कि किसी कारण से फीस जमा न कर पाने पर बच्चों को परीक्षा से नहीं रोका जा सकता। हंगामे की सूचना पर पुलिस स्कूल में पहुंची। इस दौरान अभिभावकों की स्कूल प्रबंधक से नोकझोंक हुई। प्रबंधक ने बगैर फीस जमा कराए बच्चों को परीक्षा दिलाने से साफ इन्कार कर दिया। प्रबंधक से जब लिखित में मांगा गया। तब उन्होंने परीक्षा दिलवाई। परीक्षा से रोके गए बच्चों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जो लोगों में चर्चा का विषय बने रहे।
‘कई बच्चों की पिछले साल की फीस बकाया है। फीस समय से जमा हो, इसके लिए बच्चों को कुछ देर परीक्षा देने से रोका गया था। बाद में सभी बच्चों को परीक्षा में शामिल किया गया है।’
विज्ञापन
- फादर राजेश, प्रबंधक सेंट जोसेफ स्कूल