फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

गणतंत्र दिवस पर शिक्षक ने बच्चों को स्कूल से भगाया

Thu, 28 Jan 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत/ पूरनपुर। गणतंत्र दिवस पर एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने बच्चों को स्कूल से भगाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने पर डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बीएसए को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन

मामला प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर जमुनिया का है। मंगलवार को गणतंत्र दिवस को लेकर कुछ बच्चे स्कूल में पहुंचे। आरोप है कि स्कूल में मौजूद शिक्षक बच्चों को देखकर भड़क उठे और उन्हें स्कूल से भगा दिया। शिक्षक द्वारा बच्चों को दुत्कार कर भगाने और अभिभावकों से कहासुनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गांव के कुछ लोगों ने बीएसए को पत्र भेजकर इसकी शिकायत भी की। इधर शिक्षक का कहना था कि कुछ अभिभावक पूरे गांव के लोगों को मिठाई बंटवाने की मांग कर रहे थे। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए डीएम पुलकित खरे ने बीएसए चंद्रकेश सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेशपाल ने बताया कि शिकायत पर संकुल प्रभारी को बुधवार को भेजकर पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच में घटना होना तो पाया गया। मगर दोनों पक्षों में समझौता की जानकारी हुई है। बीएसए चंद्रकेश सिंह ने मामले की जांच करने की बात कही है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed