फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

तस्मै श्री गुरुवे नम:, शिष्यों ने की गुरु वंदना

Fri, 06 Sep 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। जिले भर के स्कूल-कॉलेजों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम हुए। साथ ही डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन कर उनके बताए मार्ग का अनुकरण करने का आह्वान किया गया। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने सम्मान समारोह में 83 सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहर के चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसौदिया ने मां सरस्वती और डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रवक्ता संजीव गोस्वामी ने शिक्षक दिवस के बारे में बताया। इस दौरान लखनऊ से प्रसारित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। यहां राकेश मिश्र, जिलेदार तिवारी, आलोक सक्सेना आदि मौजूद रहे। स्प्रिंगडेल कॉलेज में हुए गुरुउत्सव में रोटरी क्लब आफ पीलीभीत ग्रेटर ने शिक्षकों को सम्मानित किया। लार्ड कृष्णा स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। यहां संरक्षक उमेश दीक्षित, प्रबंधक सनी दीक्षित, प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित मौजूद रहे। ज्ञान प्रशांत मेमोरियल बालिका इंटर कॉलेज पर हैप्पी चिल्ड्रंस एकेडमी में प्रबंधक कांता शुक्ला ने डॉ. कृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। ललित हरि आयुर्वेदिक कालेज में शिक्षक दिवस इको फ्रेंडली दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें गुरुदाक्षिणा के रूप में प्रत्येक शिक्षक का एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. आरके तिवारी, अनुराधा, अरविंद यादव, डॉ. विनीत मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज पौटाकलां, रोजीफ्लावर इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय नखासा, रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय, सेंट अली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में भी शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में भी मनाया गया शिक्षक दिवस
जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। मॉडल स्कूल टाहपौटा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय टाहपौटा, कैंच, बरहा समेत अन्य परिषदीय स्कूलों में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में 83 सेवानिवृत्त शिक्षकों हुए सम्मानित
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा कैंपस में बृहस्पतिवार को शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। जिसमें सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने 83 सेवानिवृत्त शिक्षकों को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां खंड शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र वर्मा, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

ग्रामीण अंचलों में भी धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
पूरनपुर। गन्ना कृषक महाविद्यालय में प्रबंधक मोहन सिंह ने प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा को सम्मानित किया। ईशर अकादमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। एसपी मनोज सोनकर मौजूद रहे। सेंट जोसेफ स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। यहां प्रबंधक फादर चिनप्पन, प्रधानाचार्य सिस्टर अंजलि, सिस्टर मरीशा, राखी जायसवाल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन व मदर टेरेसा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संजय मिश्र ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। अकाल एकेडमी कजरी निरंजनपुर, आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, राज रेजप्तीडेंसल स्कूल, उच्चतर माध्यमिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया गया।
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रबंधक विष्णु गोयल ने शिक्षक दिवस पर विचार रखे। आदेश ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन, सूरज भान डिग्री कालेज, निसा गर्ल्स इंटर कालेज, शफी डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजकीय महाविद्यालय में लखनऊ में हुए शिक्षक सम्मान समारोह का प्रसारण को देखा गया। कैम स्कालर्स स्कूल, शिशु बिहार विद्यालय, बिहारीजी पब्लिक स्कूल, कुंवर झनकार इंटर कॉलेज, आरबीएल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया।

मझोला। एसके पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मदिंर इंटर कॉलेज, जीनियस पब्लिक स्कूल, थामस पब्लिक स्कूल, सेंट पैट्रिक पोलीेगंज मझोला समेत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed