{"_id":"5d6c07f78ebc3e93c52ee37c","slug":"education-pilibhit-news-bly374449475","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी सामान्य प्रतियोगिता में 2500 परीक्षार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी सामान्य प्रतियोगिता में 2500 परीक्षार्थी हुए शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं वर्षगांठ पर रविवार को राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। परीक्षा दो परीक्षा केंद्रों पर हुई।
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर रविवार को शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा में कक्षा आठ से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों परीक्षा केंद्रों पर अपराह्न 11 बजे कांग्रेस पदाधिकारियों की देखरेख में प्रतियोगिता शुरू हुई। एक घंटे की परीक्षा में 60 प्रश्र पूछे गए। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। दोनों परीक्षा केंद्रों पर जिले भर के 2500 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। हरप्रीत सिंह चब्बा ने बताया कि परीक्षा परिणाम छह सितंबर को घोषित किया जाएगा। दस सितंबर को विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को लैपटॉप, आई पैड, रेंजर साइकिल, कलाई घड़ी के अलावा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। परीक्षा संपन्न कराने वालों में वासुदेव ठाकुर, अनिल अरोरा, पुष्पा गंगवार, दुजाराम पांडे, यासीन खंा, नवीन सक्सेना, मोहम्मद अजीम, मुनेद्र पाल, नरेंद्रपाल, गुरुमीत सिंह, रितु जौहरी आदि शामिल रहे।