फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Unidentified vehicle hits motorcycle on Assam highway; one dead, another critically injured.

Pilibhit News: असम हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 10 Oct 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 10 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Unidentified vehicle hits motorcycle on Assam highway; one dead, another critically injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गजरौला। असम हाईवे पर बिनौर के निकट गढ़ा जंगल में शनिवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। देर शाम तक मृतक और घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।


हादसा गढ़ा जंगल में बिजली उपकेंद्र के सामने हुआ। बताया गया कि बाइक सवार असम हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया।सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि बाइक सवार नवाबगंज बरेली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद फरार हुए वाहन की तलाश भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed