फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger attacks young man at a field near the forest in Pilibhit

पीलीभीत: जंगल किनारे खेत पर गए युवक पर बाघ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Sat, 10 Oct 2026 05:11 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 10 Oct 2026 05:11 PM IST
सार

पूरनपुर क्षेत्र के गांव पताबोझी में शनिवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। महेंद्र नामक युवक खेत में सिंचाई का पानी देखने गया था। उसकी चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े, जिससे बाघ जंगल में भाग गया। घायल महेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Tiger attacks young man at a field near the forest in Pilibhit
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में जंगल किनारे खेत में सिंचाई के लिए पानी देखने गए 18 वर्षीय युवक पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए उसकी ओर दौड़े। इस पर बाघ युवक को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। हमले में घायल युवक को परिजन और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे पूरनपुर क्षेत्र के गांव पताबोझी की है। गांव निवासी महेंद्र ने बताया कि उसका खेत जंगल के किनारे है। शनिवार सुबह वह खेत में धान की फसल पर दवा डालने गया था। इसके बाद फसल की सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था देखने जंगल किनारे स्थित नाले की ओर चला गया। इसी दौरान नाले की तरफ से अचानक बाघ आ गया और उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक घबरा गया और बचाव के लिए शोर मचाने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा बाघ 
युवक की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण शोर मचाते हुए उसकी तरफ दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख बाघ महेंद्र को छोड़कर जंगल में चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल युवक को संभाला और उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और फिर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जंगल से सटे खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए बाघ की मौजूदगी चिंता का विषय बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है। किसानों को खेतों पर जाते समय सतर्क रहने की जरूरत महसूस हो रही है। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि बाघ की निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीम को लगाया गया है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed