फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Education is the first and most important step towards women empowerment

Pilibhit News: नारी सशक्तीकरण का पहला और महत्वपूर्ण चरण है शिक्षा

Tue, 15 Oct 2024 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Education is the first and most important step towards women empowerment
पुलिस लाइन में छात्राओं को असलहों के बारे में बताते अ​धिकारी। स्रोत- पुलिस
पीलीभीत। मिशन शक्ति चरण-5 के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी अविनाश पांडेय ने पुलिस की कार्यशैली, आत्मरक्षा संबंधी टिप्स देते हुए कहा कि नारी सशक्तीकरण का पहला और महत्वपूर्ण चरण शिक्षा है।
विज्ञापन



कार्यक्रम में सुरक्षा, कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन नंबरों का सही उपयोग और स्वरक्षा से संबंधित जानकारियां दी गईं। एसपी ने कहा कि नारी सशक्तीकरण का पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण शिक्षा है। शिक्षा ही वह शक्ति है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ समाज में एक मजबूत स्थान दिलाती है।
विज्ञापन

छात्राओं से पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। इस दौरान 1090 वुमन पाॅवर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 इमरजेंसी पुलिस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। सीओ उपासना पांडेय व डीपीओ प्रगति गुप्ता ने छात्राओं को स्वरक्षा प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा विभिन्न शस्त्रों के प्रयोग करने के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed