फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drummond College in 56 kg weight category won Shamim Marie

56 किलो भार वर्ग में ड्रमंड कालेज के शमीम ने मारी बाजी

Wed, 21 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 21 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खेल निदेशालय के तत्वावधान में हुई जिलास्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी स्टेडियम में बुधवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ उपाधि महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. विपिन नीरज ने किया। 50 किलो भार वर्ग में नेहरू माध्यमिक विद्यालय ललौरीखेड़ा के साजिद, राम इंटर कालेज के वीरेंद्र व गुरू गोविंद जूनियर हाईस्कूल बिलसंडा के मुकेश ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 56 किलो भार वर्ग में ड्रमंड कालेज के शमीम अहमद, नेहरू माध्यमिक विद्यालय ललौरीखेड़ा के नाजिम, डीपीपी इंटर कालेज के सुमित रस्तोगी, 62 किलो भार वर्ग में डीपीपी इंटर कालेज के जितेंद्र कुमार, राम इंटर कालेज के अमन, ड्रमंड कालेज के हिमांशु, 69 किलो भार वर्ग में राम इंटर कालेज के अर्जुन, ड्रमंड कालेज के वीरेंद्र, चिलावीपा इंटर कालेज के विशाल, 77 किलो भार वर्ग में एसडीपीआर सर्वोदय इंटर कालेज के मोहम्मद परवेज, आदर्श कालेज के विजय, राम इंटर कालेज के पुष्पेंद्र, 85 किलो भार वर्ग में राम इंटर कालेज के अरविंद मौर्य, एसडीआरपी कालेज के वसीम अहमद, उपाधि महाविद्यालय के धर्मेंद्र सिंह, 94 किलो भार वर्ग में चिलावीपा इंटर कालेज के अभिषेक गंगवार, स्प्रिंगडेल कालेज के नवतेज सिंह, हायर सेकेंडरी स्कूल ललौरीखेड़ा के अभिषेक शंकर गुप्ता क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में महेश कुमार, हिना अब्बास, अली मोहम्मद, दीपेश दास, देवेंद्र मौर्य शामिल रहे। प्रतियोगिता में 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप चौहान, उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, कोच आबिद अली, अरविंद देवल, महेश कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed