{"_id":"6630f27addcff4e0d7084ed8","slug":"drivers-did-not-put-photos-with-family-on-the-dash-board-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115560-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वाहन चालकों ने डैश बोर्ड पर नहीं लगाए परिवार के साथ फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वाहन चालकों ने डैश बोर्ड पर नहीं लगाए परिवार के साथ फोटो
विज्ञापन
रोडवेज बस में चालक सीट के पास नही लगी फोटो । संवाद
शासनादेश का पालन नहीं करा पा रहे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने नई पहल की है। इसमें वाहन चालकोंं को डैशबोर्ड पर परिवार के साथ संयुक्त फोटो लगाने के लिए कहा गया है, लेकिन आदेश के 20 दिन बाद भी इस आदेश का पालन नहीं हो सका है।
10 अप्रैल को परिवहन विभाग की ओर से आदेश जारी कर कहा गया था कि सभी सरकारी, निजी वाहन के चालक अपने वाहन के डैशबोर्ड पर पत्नी-बच्चाें सहित खुद की संयुक्त फाेटाे लगाएं। आदेश में चालक की भावनाओं को जोड़ते हुए यह निष्कर्ष निकाला गया है कि फाेटाे सामने रहेगी, ताे चालक गलत तरीके से वाहन नहीं चलाएंगे और हादसों की संख्या में कमी आएगी।
शासन से आदेश हुए लगभग 20 दिन बीत गए है, लेकिन अब तक अधिकतर चालकों को इसकी जानकारी ही नहीं हैं। साथ ही अधिकारी भी इस दिशा में ढुलमुल रवैया अपनाएं हैं। मंगलवार को जब इस आदेश की पड़ताल की गई, तो निजी की तो बात छोड़िए रोडवेज की किसी बस में ही इसका पालन होता हुआ दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक उनके पास इस संबंध में कोई भी आदेश नहीं आया। हो सकता है कि उच्चाधिकारियों के पास इस संबंध में जानकारी हो।
-
शासन से आदेश आ गया है। इसको लेकर जल्द ही संबंधित विभाग से बैठक कर पालन कराया जाएगा। सभी वाहन चालकों को डैश बोर्ड के पास फोटो लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।
- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ