फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drinking water supply of five wards is stalled for three days

Pilibhit News: तीन दिन से ठप है पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति

Sun, 25 Feb 2024 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply of five wards is stalled for three days
पूरनपुर में अंडरग्राउंड पानी का पाइप कटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। अंडरग्राउंड पानी की पाइप कटने से नगर के पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति तीन दिन से ठप है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में रोष है।
नगर में रेलवे पटरी के उत्तर दिशा में नगर पालिका के पांच वार्ड और पूरनपुर देहात की आबादी है। इस क्षेत्र में पानी की सप्लाई जिला पंचायत के डाक बंगला में बने वाटर बाक्स से की जाती है। नगर में अमृत येाजना फेस दो के तहत पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। लाइनपार अंडरग्राउंड पाइप डालते समय दो दिन पहले एक स्थान पर पहले से पड़ा पाइप कट गया।

इससे नगर पालिका के पांच वार्डों और देहात क्षेत्र के कुछ इलाकों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। ठप पेयजल आपूर्ति को तीसरे दिन भी सुचारु नहीं किया जा सका। लाइनपार इलाके में अक्सर पेयजल आपूर्ति ठप रहने से लोगों में रोष है। नगर पालिका ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि कटे पाइप को ठीक कराया जा रहा है। शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed