{"_id":"5f5132fd8ebc3ea40371b294","slug":"dowry-case-pilibhit-news-bly418554543","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर में रखने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर में रखने से किया इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। जिसके बाद मायके वालों ने पंचायत कराई। मगर, ससुराल वालों ने मांग पूरी किए बिना विवाहिता को घर में रखने पर इनकार कर दिया। मायके वालों से गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।
गांव सबलपुर खास निवासी अजयवीर सिंह की पुत्री सोनम ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी जोगेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मार्च 2019 में उसे गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। कुछ दिन बाद सब ठीक हो गया। इसलिए उसने पुलिस से शिकायत नहीं की। 23 अगस्त 2020 को शिकायत करने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करने को कहा। समझौते में 30 अगस्त को उसे विदा कराकर ससुराल ले जाना तय हुआ। विवाहिता का आरोप है कि एक सितंबर की रात को ससुरालियों ने घर आकर दहेज दिए बिना उसे अपने घर में रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने गालीगलौज कर मायके वालों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। संवाद