{"_id":"5e9c92638ebc3e76a002e982","slug":"domestic-cylinder-misuse-pilibhit-news-bly403195831","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस सिलिंडर से समोसे बनाकर बेचता युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस सिलिंडर से समोसे बनाकर बेचता युवक पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लॉकडाउन की व्यवस्थाएं चेक करने निकले सिटी मजिस्ट्रेट ने देशनगर गौड़ी चौराहे के पास एक युवक को समोसे बेचते पकड़ा। वह घरेलू गैस सिलिंडर का व्यवसायिक प्रयोग कर रहा था। डीएम से अनुमति मिलने के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने कोतवाली में आरोपी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रितेश चंद्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार लॉकडाउन के बीच व्यवस्थाओं का भ्रमण करने निकले थे। शहर के विभिन्न इलाकों में घूमते हुए देशनगर गौड़ी चौराहा के पास आए। वहां मोहल्ला बुज कसवान का रहने वाला नवनीत यादव समोसे बनाकर बेच रहा था, जबकि लॉकडाउन में इस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके अलावा उसके द्वारा घेरलू गैस सिलिंडर का प्रयोग भी किया जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर दरोगा संजीव कुमार ने समोसा बेचने के आरोपी नवनीत को हिरासत में ले लिया। चूंकि मामला आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत था, इसलिए पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी गई। डीएम से अनुमति मिलने के बाद तहरीर देकर कार्रवाई कराई। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि आरोपी नवनीत यादव पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसको निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।