फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dogs scratched the carcass of cow, SDM arrived to investigate

Pilibhit News: कुत्तों ने नोंचा गोवंश का शव, जांच करने पहुंचे एसडीएम

Fri, 12 Sep 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dogs scratched the carcass of cow, SDM arrived to investigate
न्यूरिया। ग्राम पंचायत पंडरी की गोशाला में अव्यवस्था और लापरवाही हावी हैं। एक मृत गोवंशीय पशु का शव कुत्तों ने नोंचा। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसडीएम जांच करने मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक मृत गोवंशीय पशु को नियमानुसार गड्ढे में दफनाने के बजाय रात के अंधेरे में इधर-उधर फेंक दिया जाता है। बृहस्पतिवार को सुबह एक मृत गोवंशीय पशु का शव कुत्तों ने नोंच डाला। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शी सुशीला देवी के बयान भी दर्ज किए गए। ग्राम पंचायत सचिव मोहम्मद नासिर ने वायरल फोटो को पुराना और फर्जी बताते हुए घटना से इन्कार किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. पीके त्यागी ने बताया कि गोवंशीय पशु की मौत बुधवार की रात हो गई थी। अगले दिन सुबह गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed